दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपनी जांच में उन्होंने पता लगाया कि आरोपियों ने ठगी का पैसा लेने के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वानी ने बताया कि इस कार्रवाई में उन्होंने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फ़ोन, एक पासबुक,एक चेकबुक, एक सिम कार्ड गिरफ्तार किया गया है।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 4:41 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया