दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज प्रतिबंधित पटाखों के विरुद्ध राजधानी में एक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 1 हज़ार 645 किलोग्राम के अवैध पटाखे ज़ब्त किए गए। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा पर्यावरण और जन स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पुलिस अवैध पटाखों के विरुद्ध अपना अभियान जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2025 6:03 अपराह्न
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रतिबंधित पटाखों के विरुद्ध राजधानी में एक अभियान चलाया