मार्च 3, 2026 5:32 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस: ऑपरेशन मिलाप के तहत 118 लापता व्यक्तियों और बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया

दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिला ने ऑपरेशन मिलाप के तहत पिछले महीने कुल एक सौ 18 लापता व्यक्तियों और बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया है। जिनमें 31 लापता और अपहृत बच्चे तथा 87 वयस्क शामिल हैं।

इसी कड़ी में इस वर्ष पहली जनवरी से 28 फरवरी तक कुल एक सौ 93 लापता व्यक्तिओं और बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया है।

पुलिस ने स्थानीय पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज समीक्षा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तस्वीर दिखाकर इन लापता लोगों और बच्‍चों को ढूंढा।

इसके अलावा, पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत किए गए प्रयासों की सराहना की है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया है।