फ़रवरी 4, 2026 6:23 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस: अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठकर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और म्यूचुअल फंड खातों के नाम से लोगों से धन की ठगी करते थे।

पुलिस ने लोगों से निवेश से जुड़े किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन प्रस्ताव के प्रति सतर्क रहने और तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।