फ़रवरी 18, 2026 7:12 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और राजस्थान में दिन भर तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बिजली कड़कने और वर्षा का अनुमान जताया है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा।

विभाग के अनुसार, कल तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। साथ ही, अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों, मध्य भारत और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है।