दिल्ली नगर निगम द्वारा राजधानी में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम और बचाव के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत नगर निगम ने आज राजधानी के सभी 12 जोन के 282 निर्माण स्थलों पर मच्छर प्रजनन की जांच की। इस दौरान 76 निर्माण स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन का पता लगा। अभियान के दौरान निगम उल्लंघनकर्ता के खिलाफ 87 नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा उल्लंघनकर्ताओं पर आठ हजार सात सौ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।