दिल्ली नगर निगम के राजभाषा विभाग द्वारा आज निगम मुख्यालय, सिविक सेंटर में निगम आलोक पत्रिका-2025 का विमोचन और हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान, हिंदी कार्यशाला में राजभाषा के प्रभावी प्रयोग, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के संवर्धन तथा भाषा की सरलता और सशक्त अभिव्यक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष, सत्य शर्मा ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक सशक्तिकरण का आधार है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि नगर निगम में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।
News On AIR | फ़रवरी 26, 2026 6:39 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में निगम आलोक पत्रिका-2025 का विमोचन, हिंदी कार्यशाला का आयोजन