दिसम्बर 29, 2025 7:49 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने 2025-26 के संशोधित और 2026-27 के बजट अनुमानों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया

दिल्ली नगर निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित बजट अनुमान और 2026-27 के बजट अनुमानों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में स्थायी समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न ज़ोनल कमेटियों के अध्यक्षों ने अपने-अपने ज़ोन के बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान, सिटी-सदर पहाड़गंज, केशवपुरम, सिविल लाइंस, रोहिणी, करोल बाग, नजफगढ़, शाहदरा नॉर्थ, शाहदरा साउथ ज़ोन तथा नरेला के बजट प्रस्ताव पेश किया गए।

बैठक के दौरान ज़ोनल कमेटियों के अध्यक्षों ने विशेष रूप से दो बिंदुओं पर बल दिया। जिसमें अतिरिक्त राजस्व संसाधनों की खोज और विस्तार, तथा व्यय में अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके अलावा बैठक में ज़ोनल कमेटी अध्यक्षों द्वारा निगम के राजस्व बढ़ाने हेतु विभिन्न संभावित स्रोतों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनमें सामुदायिक भवनों का अधिकतम उपयोग, नई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों को चिन्हित कर उन्हें कर दायरे में लाना शामिल है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने कहा कि सभी ज़ोन से प्राप्त सुझावों को सम्मिलित करते हुए एक जनहितकारी और व्यावहारिक बजट तैयार किया जाएगा।