मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 7, 2024 7:33 अपराह्न

printer

दिल्‍ली नगर निगम ने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम शुरू किया

दिल्‍ली के समृद्ध इतिहास और विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए दिल्‍ली नगर निगम ने हेरिटेज वॉक कार्यक्रम आज से शुरू किया है। निगम ने बताया कि हेरिटेज वॉक हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार को आयोजित की जायेगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को शहर की समृद्ध संस्कृति और विरासत का एक आकर्षक अनुभव प्रदान करना है, साथ ही इसके वास्तुशिल्प और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। निगम के अनुसार वॉक के दौरान, प्रतिभागी प्रतिष्ठित स्थलों की ऐतिहासिक प्रासंगिकता के बारे में जानेंगे, उनके साथ विशेषज्ञ गाइड होंगे जो आकर्षक तथ्य, कहानियाँ और सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि साझा करेंगे। इस वॉक में लोग बिना किसी पूर्व पंजीकरण के भाग ले सकते हैं।