फ़रवरी 22, 2025 6:55 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए अपने सभी कार्यालयों को 31 मार्च तक हर शनिवार को खोलने का लिया निर्णय

दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति करदाताओं की सुविधा के लिए अपने सभी कार्यालयों को 31 मार्च तक हर शनिवार को खोलने का निर्णय लिया है। निगम ने बताया है कि करदाता अब शनिवार को भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अपना संपत्ति कर जमा करा सकते हैं। निगम ने सभी संपत्ति करदाताओं से अंतिम तिथि से पहले संपत्ति कर जमा कराने की अपील की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला