अप्रैल 24, 2025 7:03 अपराह्न

printer

दिल्‍ली नगर निगम ने मुस्तफाबाद के दयालपुर इलाके में 22 अवैध निर्माण की गई इमारतों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए

दिल्‍ली नगर निगम ने मुस्तफाबाद के दयालपुर इलाके में 22 अवैध निर्माण की गई इमारतों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। नगर निगम ने बताया है कि इन सभी इमारतों की संरचना  में और ढांचे में कमी पाई गई है। नगर निगम ने इन इमारतों को चिह्नित कर उन्हें तुरंत ठीक करने के नोटिस भी जारी किया है। निगम ने कहा है कि इमारतों को ठीक न करने पर इन इमारतों के खिलाफ सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

    इससे पहले, नगर निगम ने मुस्‍तफाबाद में इमारत गिरने की  दुखद घटना के बाद राजधानी में कई अवैध इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला