अगस्त 22, 2025 9:13 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान चलाया

दिल्ली नगर निगम ने आज “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान के अंतर्गत शाहदरा उत्तर ज़ोन में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में झील पार्क और नंद विहार क्षेत्र के दिल्‍ली नगर निगम के कर्मचारी, स्कूलों के विद्यार्थी और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

 

इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्‍होंने कहा कि आज का यह अभियान संदेश देता है कि यदि हम सब मिलकर कदम उठाएँ तो दिल्ली को गंदगी और कूड़े से पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है।