दिल्ली नगर निगम ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विशेष सफ़ाई व्यवस्था और मरम्मत के कार्य के लिए साढे बारह करोड़ रुपये जारी किेए हैं। दिल्ली महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज यह जानकारी नगर निगम की बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी पार्षद उपस्थित रहे जिसमें नागरिकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मीडिया के साथ बातचीत मे उन्होने बताया कि उपयुक्त राशि को राजधानी में सफ़ाई व्यवस्था को अधिक मजबूत करने व मरम्मत के कार्यों को पूरा करने के लिए जारी किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 50 नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान किया जा सके।