मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 16, 2025 8:22 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम ने कचरा प्रबंधन हासिल की उल्लेखनीय प्रगति

दिल्ली को कूड़े से आज़ादी अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम-एमसीडी ने अब तक शहर से 10 हजार किलोग्राम से अधिक कचरा एकत्र किया है। नगर निगम ने बताया कि इस अभियान के तहत 1 से 14 अगस्त तक उन्‍होंने स्वच्छता और कचरा प्रबंधन में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। एमसीडी ने व्यापक कचरा संग्रहण और प्रबंधन के लिए प्रतिदिन औसतन 12 हजार मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट और रेलवे पटरियों के आसपास से करीब छह सौ नब्‍बे मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट उठाया है।

 

वहीं, शहर के  सौंदर्यीकरण हेतू 35 हजार से अधिक पोस्टर और बैनर सार्वजनिक स्थलों से हटाए गए है तथा 160 दीवारों का सौंदर्यीकरण किया गया। हरित आवरण और वृक्षारोपण पहल के अंतर्गत एमसीडी ने 6 से 8 अगस्त तक लगभग 30 हजार वृक्षारोपण अभियान चलाए, जिससे दिल्ली के हरित आवरण को सुदृढ़ किया गया। इसके अतिरिक्‍त, जनजागरूकता और लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 419 जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया गया और करीब 2 लाख 61 हजार नागरिकों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।

 

     नगर निगम ने रेखांकित किया कि यह अभियान दिल्ली को एक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ शहर बनाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्‍होंने बताया कि इस दौरान व्यापक स्वच्छता अभियानों, बड़े पैमाने पर जनसहभागिता तथा लक्षित कचरा प्रबंधन रणनीतियों को सफलतापूर्वक लागू किया गया।