दिल्ली नगर निगम ने एमटीएस – डीवीसी कर्मचारियों का वेतन 17 हजार 500 से बढ़ाकर 27 हजार 900 कर दिया है। एक सोशल मिडिया पोस्ट में दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने यह जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि 30 वर्षों से इस लंबित मांग पूरी होने से लगभग चार हजार परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम कर्मियों के परिश्रम और अधिकारों के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
News On AIR | फ़रवरी 26, 2026 7:29 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम ने एमटीएस-डीवीसी कर्मचारियों का वेतन 17,500 से बढ़ाकर 27,900 किया