जुलाई 15, 2025 6:25 अपराह्न

printer

दिल्‍ली नगर निगम ने आज मच्छरों के प्रजनन को स्रोत पर ही नष्ट करने के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया

दिल्‍ली नगर निगम ने आज मच्छरों के प्रजनन को स्रोत पर ही नष्ट करने के लिए विशेष जाँच अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत निगम ने एक लाख बीस हजार से अधिक घरों की जाँच की और नौ सौ 39 कानूनी नोटिस जारी किए। इस बीच, नगर निगम ने दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ अभियोजन भी शुरू किया।

    निगम ने बताया कि एक हजार चार सौ से अधिक मच्छरों के प्रजनन स्थल पाए गए और उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। नगर निगम ने शहरवासियों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को लेकर सचेत किया है और कहा है कि घरों में ड्रम, कूलर, टिन, टायर, कबाड़, गमले, मनी प्लांट और ओवरहेड टैंक आदि में पानी जमा न होने दें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला