जून 21, 2025 8:41 अपराह्न

printer

दिल्‍ली नगर निगम के महापौर ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

दिल्‍ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह ने 11वें अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्‍बेडकर स्‍टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। श्री सिंह ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि योग जीवन का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है और सभी को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि यह भारतीय संस्‍कृति की अमूल्‍य विरासत है, जो शरीर, मन और आत्‍मा के बीच संतुलन बनाती है।