दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने आज मसूदपुर, बिजवासन और द्वारका में पांच एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने द्वारका सेक्टर 29 और बिजवासन में डॉग शेल्टर सेंटर बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य दिल्ली में पशु कल्याण और नागरिक हित– दोनों के लिए प्रभावी कदम उठाना है, ताकि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण हो सके और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार भी सुनिश्चित हो सके।
Site Admin | अगस्त 30, 2025 5:57 अपराह्न
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने एनिमल बर्थ कंट्रोल केंद्रों का किया निरीक्षण
