जनवरी 30, 2025 5:47 अपराह्न

printer

दिल्‍ली नगर निगम- एमसीडी पहली महिला वॉकथॉन – पिंकथॉन पहली फरवरी को राजधानी के रोहिणी सेक्‍टर-5 स्थित एमसीडी कार्यालय से शुरू करेगी

दिल्‍ली नगर निगम- एमसीडी अपनी पहली महिला वॉकथॉन – पिंकथॉन पहली फरवरी को राजधानी के रोहिणी सेक्‍टर-5 स्थित एमसीडी कार्यालय से शुरू करेगी। पिंकथॉन सुबह साढे सात बजे से आरंभ होगी। निगम ने बताया कि जैसे-जैसे दिल्लीवासी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो रहे है, इस कार्यक्रम के द्वारा लोकतंत्र में महिला शक्ति को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्‍होंने लोगों से पांच फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपील की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला