फ़रवरी 23, 2026 10:27 अपराह्न

printer

दिल्ली नगरपालिका परिषद द्वारा राजधानी के चाणक्यपुरी क्षेत्र में ट्यूलिप उत्सव-2026 का उद्घाटन किया

दिल्ली नगरपालिका परिषद-एनडीएमसी द्वारा आज राजधानी के चाणक्यपुरी क्षेत्र में ट्यूलिप उत्सव-2026 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष केशव चंद्रा ने कहा कि वर्तमान में राजधानी के प्रमुख एनडीएमसी क्षेत्रों में लाल, सफेद, पीले, बैंगनी, गुलाबी, नारंगी और द्वि-रंगी ट्यूलिपों की आकर्षक छटा बिखरी हुई है। साथ ही ये पुष्प सज्जाएं बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में आम जनता से अत्यधिक सराहना प्राप्त होने के बाद एनडीएमसी ट्यूलिप उत्सव-2026 के चौथे संस्करण का आयोजन कर रही है, जो नई दिल्ली में भव्य पुष्प सज्जा के माध्यम से बसंत ऋतु का स्वागत कर रहा है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी ने वर्ष 2017-18 में मौसम की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए परीक्षण के रूप में ट्यूलिप बल्बो का रोपण प्रारंभ किया था ट्यूलिप उत्‍सव में नीदरलैंड की राजदूत महामहिम मारिसा गेरार्ड्स और परिषद सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।