फ़रवरी 8, 2026 8:19 अपराह्न

printer

दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह ने किया पौधारोपण

हरित और स्वच्छ राजधानी के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद- एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने आज पालिका कुंज स्थित आवास परिसर में एक पेड मॉ के नाम अभियान के अन्‍तर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान पीपल, नीम, अशोक और चम्पा जैसे पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर, एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि माँ के नाम लगाया गया हर पेड़ प्रकृति की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का वादा है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी की योजना के तहत हर रविवार अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण कर दिल्ली को अधिक हरित बनाने का अभियान जारी रहेगा।