फ़रवरी 3, 2026 9:43 अपराह्न

printer

दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से घटेगा यात्रा समय, कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई) ने कहा है कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय कम होगा। इससे यात्राएं तेज, सुगम और अधिक विश्वसनीय बनेंगी। सोशल मीडिया पोस्ट में एन.एच.ए.आई ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से यह कॉरिडोर हरिद्वार, ऋषिकेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों से संपर्क बढ़ाएगा। एन.एच.ए.आई ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से दैनिक यात्रियों, पर्यटन और क्षेत्र भर की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और हिमालयी राज्य के बीच निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा।