दिल्ली पुलिस ने पुरानी दिल्ली में तोडफोड़ अभियान के दौरान तुर्कमान गेट पर हुए पत्थरबाजी मामले में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस बीच, शुक्रवार की नमाज को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।