दिसम्बर 7, 2025 7:51 अपराह्न

printer

दिल्ली तीन हज़ार वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक विकास की रही है साक्षी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक दिल्ली तीन हज़ार वर्षों से निरंतर सांस्कृतिक विकास की साक्षी रही है।

 

अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा हेतु अंतर-सरकारी समिति के 20वें सत्र के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की अमूर्त विरासत दुनिया में सबसे समृद्ध है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस सत्र के माध्यम से भारत अपनी प्राचीन विरासत को बचाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

 

उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में देश में विरासत और सांस्कृतिक प्रथाओं को बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों को दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को देखने के लिए दिल्ली की पुरानी गलियों, कला दीर्घाओं, संग्रहालयों और किलों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।