मार्च 1, 2026 8:13 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 विश्व कप मैच को लेकर परामर्श जारी किया

दिल्ली यातायात पुलिस ने आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप मैच के मद्देनजर परामर्श जारी की है। इसके अनुसार, आम जनता की सुविधा और सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के अंदर और आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

 

यातायात पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बहादुरशाह जफर और जेएलएन मार्ग पर यातायात का मार्ग परिवर्तन या प्रतिबंध रहेगा और दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग और गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक भारी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

 

पुलिस ने यात्रियों को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक राजघाट, दिल्ली गेट, आसफ अली रोड, तुर्कमान गेट और रामचरण अग्रवाल चौक सड़कों से बचने की सलाह दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्रियों को भी बहादुरशाह जफर मार्ग और आईटीओ चौक पर भारी यातायात को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेने की सलाह दी गई है।