जनवरी 5, 2026 8:03 अपराह्न

printer

दिल्ली जाने वाली लगभग 5 ट्रेनें तीन घंटे से अधिक विलंबित हैं

देश के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली रेल विभाग के अनुसार, दिल्ली जाने वाली लगभग 5 ट्रेनें तीन घंटे से अधिक विलंबित हैं। जिनमें बिहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस, नौचंदी एक्‍सप्रेस, केरला संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस, यशवंतपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी दुरंतो एक्सप्रेस और सिकंदराबाद – हज़रत निज़ामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस शामिल हैं। रेल विभाग की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की स्थिति की नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला