दिल्ली जल बोर्ड ने दिल्ली वासियों के लिए 31 जनवरी तक लंबित बिलों पर लगने वाले 100 प्रतिशत विलंब शुल्क माफ कर दिया है। जल बोर्ड के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने पर किसी प्रकार का अतिरिक्त जुर्माना नहीं लिया जाएगा। वहीं, बोर्ड ने ऑफलाइन भुगतान के लिए उपभोक्ता को नजदीकी जोनल कार्यालय में जाकर नकद, कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने को कहा है। वहीं, ऑनलाइन भुगतान के लिए जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली जल बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें।
Site Admin | दिसम्बर 22, 2025 5:27 अपराह्न
दिल्ली जल बोर्ड ने लंबित बिलों पर लगने वाले विलंब शुल्क को माफ किया