अक्टूबर 23, 2025 9:51 अपराह्न

printer

दिल्ली जल बोर्ड ने कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम का गठन किया

दिल्ली जल बोर्ड ने कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि यह टीम हर दो घंटे में यमुना नदी के पानी के नमूने एकत्र कर पानी की गुणवत्‍ता की जांच कर रही है। उन्‍होंने कहा कि जांच के आधार पर टीम विभिन्न गुणवत्ता मानकों का आकलन कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि छठ पूजा और अन्‍य धार्मिक अनुष्‍ठानों के लिए पानी की उपयुक्ता को सुनिश्चित करने के लिए यह जांच की जा रही है।