दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण कल और बृहस्पतिवार राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के बताया कि कल कालकाजी के नेहरू अपार्टमेंट, कालकाजी एक्सटेंशन आठ और बारह, तुगलकाबाद एक्सटेंशन समेत अन्य क्षेत्रों में पानी पूर्ण क्षमता से नही आएगा। वहीं बृहस्पतिवार, महरौली, कालकाजी के बी-ब्लॉक, समेत अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पहले से पानी जमा कर लें। पानी के टैंकर टेलीफ़ोन नंबर 1916 पर उपलब्ध रहेंगे।
News On AIR | फ़रवरी 17, 2026 8:10 अपराह्न
दिल्ली जल बोर्ड ने कल और बृहस्पतिवार को राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहने की चेतावनी दी