जनवरी 20, 2026 5:43 अपराह्न

printer

दिल्ली जल बोर्ड की वार्षिक सफाई से गुरुवार तक कई इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक सफाई के कारण कल से बृहस्‍पतिवार तक कई क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बोर्ड ने बताया कि कल प्रेमकुंज क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, बृहस्‍पतिवार को नांगलोई, पश्चिम विहार, मुंडका, हिरन कूदना, कमरुद्दीन नगर, निहाल विहार, राजधानी पार्क,  मोहन गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में जल  आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने स्‍थानीय निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी के भंडारण का अनुरोध किया है। आपातकाल स्थिति में जलबोर्ड के कंट्रोल नंबर 1 9 1 6 पर फोन कर पानी के टैंकर मंगाए जा सकते हैं।