दिल्ली छावनी बोर्ड ने स्वच्छता और नागरिक सेवाओं की निगरानी में अधिक प्रभावशीलता और पारदर्शिता लाने के लिए छावनी क्षेत्र में स्वच्छता निगरानी और स्वचालित रिपोर्टिंग उपकरण- स्मार्ट का शुभारंभ किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभिनव डिजिटल समाधान मैन्युअल रिपोर्टिंग, डेटा संग्रह और निगरानी में देरी के कारण बोर्ड को होने वाली चुनौतियों का समाधान करेगा। मंत्रालय ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर की दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए, एक प्रायोगिक पहल के रूप में इसमें एआई-सक्षम विश्लेषणात्मक क्षमताओं को एकीकृत किया जा रहा है। ये क्षमताएं स्मार्ट को मानवीय हस्तक्षेप को कम करने, परिचालन डेटा का विश्लेषण करने, बार-बार आने वाली समस्याओं की पहचान करने और उनके समाधान के लिए त्वरित निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेंगी।
News On AIR | मार्च 11, 2026 5:31 अपराह्न
दिल्ली छावनी बोर्ड ने स्वच्छता निगरानी और स्वचालित रिपोर्टिंग उपकरण ‘स्मार्ट’ शुरू किया