दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार लगातार तेज हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता का समर्थन मांग रहे हैं। इस बार, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। राजधानी की चार लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिल्ली की सातों सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। राजधानी में छठे चरण के तहत इस महीने की 25 तारीख को मतदान होना है। मतगणना 4 जून को होगी।