फ़रवरी 13, 2026 9:56 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली खेल महाकुंभ आज से होंगा शुरू

खेलो दिल्ली – दिल्ली खेल महाकुंभ आज से शुरू हो रहा है। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार सात प्रमुख खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित करेगी। इनमें फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी शामिल हैं। श्री सूद ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली में खेल अवसंरचना का आकलन और उसे बेहतर बनाने में भी सहायक होगा। उन्‍होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य महीने भर चलने वाले खेल उत्सव में 30 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

    श्री सूद ने कहा कि यह खेल महाकुंभ महिला खिलाड़ियों को भी एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल राष्‍ट्रीय राजधानी में एक मजबूत और गतिशील खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी, जिससे आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिल्ली की पदक तालिका में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला