दिसम्बर 10, 2025 8:01 अपराह्न

printer

दिल्ली: खुले में कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध, उल्लंघन करने पर पांच हज़ार रूपए जुर्माना

दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लागू है और इसका उल्लंघन करने पर पांच हज़ार रूपए तक का जुर्माना लग सकता है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि पर्यावरण विभाग, जिला प्रशासन और दिल्ली नगर निगम को इन प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। श्रीमती गुप्ता ने नागरिकों से प्रदूषण नियंत्रण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और खुले में कूड़ा नहीं जलाने का अनुरोध भी किया।