अप्रैल 7, 2026 8:34 अपराह्न

printer

दिल्ली को वैश्विक फिल्म हब बनाने की दिशा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सफल: संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा

पर्यटन और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली को वैश्विक फिल्म हब बनाने की दिशा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, दिल्ली का सफल आयोजन किया गया। उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन दिल्ली की क्रिएटिव और ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फिल्‍म महोत्‍सव में 100 से अधिक देशों से दो हजार से अधिक फिल्मों को एंट्री मिली, वहीं, 47 देशों की 125 से अधिक फिल्मों को दिल्ली के 15 स्थलों में प्रदर्शित किया गया। श्री मिश्रा ने जानकारी दी कि इस आयोजन के लिए 30 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए थे और स्पेन को ‘कंट्री ऑफ फोकस’ सहित सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को आधिकारिक साझेदार के रूप में चुना गया था। साथ ही दिल्ली पर्यटन विभाग और प्रसार भारती के बीच फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर भी हुए। श्री मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार का उद्देश्य दिल्ली को स्थायी फिल्म हब के रूप में विकसित करना है, जहां फिल्म निर्माण, नवाचार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला