मार्च 12, 2026 7:55 अपराह्न

printer

दिल्ली के सांसदों ने नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से भेंट कर शुभकामनाएं दीं

दिल्ली के सांसदों ने आज राजधानी के नवनियुक्‍त उपराज्‍यपाल तरनजीत सिंह संधू से भेंट कर उन्‍हें नई जिम्‍मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी। भेंट के दौरान सांसदों ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि श्री संधू के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव और प्रभावी मार्गदर्शन से दिल्‍ली के विकास, स्वच्‍छता, यातायात प्रबंधन और व्‍यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि श्री संधू के नेतृत्‍व में राजधानी के समग्र विकास, बेहतर प्रशासन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहीं, दक्षिणी दिल्‍ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भेंट के दौरान दिल्‍ली के नये मास्‍टर प्‍लॉन को शीघ्र ही नोटिफाई करने पर बल दिया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और बांसुरी स्‍वराज भी उपस्थित रहे।