दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज राजधानी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कई परीयोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत परिसर मे छात्र सुविधा केंद्र, भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, खेल सुविधा केंद्र, मल्टीमीडिया सेमिनार हॉल तथा पाँच आधुनिक कक्षाएं, और कॉलेज पुस्तकालय में लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री सूद ने कहा कि इन परियोजनाओं से विद्यार्थियों को एक समग्र तथा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण, भारतीय ज्ञान, संस्कृति तथा परंपराओं के अध्ययन तथा अनुसंधान, छात्रों को डिजिटल और सुव्यवस्थित सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में किसी भी उच्च शिक्षा संस्थान को बजट के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री ने बताया कि भविष्य में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 हज़ार कक्षाओं को आधुनिक कक्षाओं में परिवर्तित किया जाएगा। इसके अलावा, परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों के लिए विशेष शैक्षिक भ्रमण और इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
News On AIR | फ़रवरी 26, 2026 6:32 अपराह्न
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में परीयोजनाओं का किया उद्घाटन