दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज अटल कैंटीनों के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड- डी यू एस आई बी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सूद ने बताया कि इन कैंटीनों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू किया जा रहा है।
वहीं, दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अटल कैंटीन में मात्र पांच रुपये में पौष्टिक भोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल अटल बिहारी वाजपेयी के अंत्योदय के विचार से प्रेरित है। यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भूखमुक्त दिल्ली की दिशा में सशक्त पहल है।