सितम्बर 23, 2025 8:00 अपराह्न

printer

दिल्ली के शिक्षामंत्री ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग

राजधानी दिल्‍ली में आज सेवा पखवाड़े के अन्‍तर्गत दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने राजधानी कॉलेज के सामने फ्लाईओवर के नीचे स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से जमा कूड़े के ढेर को नगर निगम के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से साफ किया।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़े में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्‍ली सरकार ने संकल्प लिया है कि दिवाली से पहले शहर में रिंग रोड और उसके आस-पास के क्षेत्रों को साफ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना शहरवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।