दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में आज हल्की बूंदाबादी के कारण राजधानी में ठंड बढ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 7 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा और बादल छाएं रहने के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।