जनवरी 3, 2025 8:30 अपराह्न

printer

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड जारी

दिल्ली के विभिन्‍न हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड जारी है, हालांकि आज दोपहर हल्‍की धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 21 दशमलव दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।