दिल्ली के वन और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजधानी के वन क्षेत्रों में तेंदुए के दिखने को, संरक्षण के लिए किए जा रहे सरकार के निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया। सोशल मीडिया पर तेंदुए का एक वीडियो जारी कर श्री सिरसा ने कहा कि लगभग तीन दशकों बाद दिल्ली में दस हजार 82 एकड़ क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्राकृतिक आवासों को मजबूत सुरक्षा मिली है। वन मंत्री ने कहा कि इन प्रयासों के कारण राजधानी में जैव विविधता लौट रही है और पारिस्थितिक संतुलन में सुधार भी हो रहा है।
Site Admin | जनवरी 4, 2026 6:07 अपराह्न
दिल्ली के वन क्षेत्रों में तेंदुए की मौजूदगी संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक नतीजा: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा