नवम्बर 26, 2024 8:17 अपराह्न

printer

दिल्ली के लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में ‘फूलों का मैदान’ बनने जा रही है यमुना वाटिका: उपराज्यपाल कार्यालय

उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यमुना वाटिका दिल्ली के लोगों के लिए एक शांतिपूर्ण विश्राम स्थल के रूप में ‘फूलों का मैदान’ बनने जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया कि यमुना वाटिका यमुना के पश्चिमी तट पर लगभग 450 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। पोस्ट में कहा कि दिल्ली में प्रकृति को बहाल करने के लिए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना प्रतिबद्ध हैं।