दिल्ली के मोतिया खान में आज एक घर में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने चार दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेज दी और आग पर काबू पा लिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और आग बुझाने के दौरान 2 दमकल कर्मी घायल हो गए।
अग्निशमन विभाग ने बताया है कि आग घर के अंदर लगी और इसकी वजह सिलेंडर विस्फोट था।