मई 24, 2024 8:51 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी0 कृष्‍णमूर्ति ने कल होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले सभी योग्‍य मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में मतदान करने का आग्रह किया  

दिल्‍ली के मुख्‍य चुनाव अधिकारी पी0 कृष्‍णमूर्ति ने कल होने वाले छठे चरण के मतदान से पहले सभी योग्‍य मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में मतदान करने का आग्रह किया है। दिल्‍ली के चुनाव अधिकारी  ने मतदान की तैयारियों और प्रबंधों की समीक्षा करने के लिए आज नई दिल्‍ली के दो मतदान केन्‍द्रों का निरीक्षण किया।

 पहली बार दिल्‍ली के चुनावों में जरूरी चिकित्‍सीय किट्स के साथ पैरा मेडिकल कर्मचारी सभी मतदान केन्‍द्रों पर तैनात रहेंगे। चुनावकर्मी बुजुर्ग मतदाओं की सहायता करेंगे। संकेत भाषा के विशेषज्ञ दिव्‍यांग मतदाताओं को निर्बाध मतदान करवाने के लिए मतदान केन्‍द्रों पर उपलब्‍ध रहेंगे।