मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 31, 2024 2:00 अपराह्न

printer

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- गर्मी के मौसम में जल की उच्‍च मांग के कारण पानी की कमी का सामना कर रही दिल्ली

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी गर्मी के मौसम में जल की उच्‍च मांग के कारण पानी की कमी का सामना कर रही है। उन्होंने इस संकट की घड़ी में पड़ोस के भाजपा शासित राज्यों हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश से दिल्‍ली की जल की आवश्‍यकता पूरी करने में सहयोग करने का आग्रह किया। 

 

एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री केजरीवाल ने कहा कि इस बार पूरा देश अभूतपूर्व गर्मी के कारण जल और बिजली की आपूर्ति की कमी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश की सरकारों को एक महीने के लिए दिल्ली को जल आपूर्ति करने के लिए कहती है तो यह लोगों के लिए बड़ी राहत की बात होगी और इसके लिए सभी आभारी होंगे। श्री केजरीवाल ने यह भी कहा कि जल की कमी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के विरूद्ध भाजपा का विरोध प्रदर्शन इस संकट का समाधान नहीं है।

 

इस बीच, भाजपा ने आज राष्‍ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्‍ली के सचिवालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन किया। नई दिल्‍ली लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कृत्रिम जल संकट उत्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि 2013 में दिल्‍ली जल बोर्ड 600 करोड़ रुपये के लाभ में था और अब यह 73 हजार करोड़ रुपये के नुकसान में चल रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला