दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने आज उत्तर-पश्चिम दिल्ली के पंजाब खोर स्थित कम्युनिटी सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए। दिल्ली के मंत्री रविंद्र सिंह ने वयोश्री योजना के माध्यम से इन उपकरणों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि बुज़ुर्ग को सम्मान, सुख और सुविधा देना उनकी सरकार का संकल्प है।
Site Admin | जनवरी 16, 2026 5:57 अपराह्न
दिल्ली के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने कम्युनिटी सेंटर में नागरिकों को सहायक उपकरण किए वितरित