नवम्बर 6, 2025 6:12 अपराह्न

printer

दिल्ली के मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान का किया निरीक्षण

 

दिल्ली के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने आज इसापुर गाँव स्थित कलिंगा सामाजिक विज्ञान संस्थान का निरीक्षण किया। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में मंत्री इंद्राज सिंह ने बताया कि यह विद्यालय काफी समय से बंद पड़ा है, इसलिए उन्होंने परिसर, भवन और बुनियादी ढाँचे की स्थिति का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में सशक्त व्यवस्थाएँ और गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध हों।

 

    इसके अलावा उन्‍होंने बावाना विधानसभा क्षेत्र में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्‍होंने कहा कि यह केंद्र, नागरिकों को आधार संबंधी सभी सेवाएँ एक ही स्थान पर, अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराएगा। इंद्राज सिंह ने बताया कि यह पहल डिजिटल भारत के संकल्प को सशक्त बनाते हुए जनसेवा को जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।