अक्टूबर 12, 2025 10:09 अपराह्न

printer

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह ने कहा, सर्दी में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर रेडीनेस प्लान सक्रिय

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आगामी सर्दी में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्‍ली सरकार द्वारा विंटर रेडीनेस प्लान सक्रिय है। उन्‍होंने बताया कि इस प्‍लान में सड़कों की सफाई, डस्ट कंट्रोल, निर्माण स्थलों पर सख्त निगरानी और हॉटस्पॉट इलाकों में मिस्ट स्प्रेयर की लगातार तैनाती शामिल है। श्री सिरसा ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से इस वर्ष दिल्ली में 199 दिन वायु गुणवत्ता स्‍वच्‍छ रही। जो 2016 के 110 दिनों के मुकाबले लगभग दोगुना हैं।

उन्‍होंने कहा कि यह सुधार दिल्ली में रोज़ाना चल रहे साफ़-सफाई, रोड डस्ट कंट्रोल और लैंडफिल बायो-माइनिंग जैसे उपायों से संभव हुआ है। पर्यावरण मंत्री ने यह जानकरी दी कि पिछले 24 घंटे में सफाई अभियान के अंतर्गत लगभग 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक कचरा हटाया गया, 6 हज़ार किलोमीटर सड़कें साफ़ की गईं और 12 हज़ार से अधिक वाहनों के चालान किए गए।