दिल्ली के शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। मंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है।
मंत्री सूद ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि परिवार को हर संभव सहायता, सहयोग और न्याय मिले। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ देख रही है।
मंत्री सूद ने स्पष्ट किया कि जनकपुरी की यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही की आशंका से जुड़ा गंभीर मामला है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।